Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सतर्क

Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सतर्क

स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) का विशेष महत्व है। इसमें सपने से मिलने वाले संकेतो के बारे में बताया गया है। क्या आप जानते हैं कि सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ होता है और कौन-से संकेत मिलते हैं। अगर नहीं पता है, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में सांप देखने से मिलने वाले संकेत के बारे में।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने जीवन में बड़ा बदलाब आने का संकेत देते हैं, तो कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति को जीवन में सतर्क होने के संकेत देते हैं। वहीं, सपने में सांप देखने से कई संकेत प्राप्त होते हैं। क्या सपने में सांप देखना शुभ देखना (Snake in Dream) माना जाता है और इस सपने को देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सपने में सांप देखने का क्या अर्थ होता है।

कई सापों को एक साथ देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कई सांप को एक साथ देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने से संकेत मिलते हैं कि आपके जीवन में कोई समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको सतर्क होने की आवश्यकता है।

हो सकती है आर्थिक तंगी

ऐसा माना जाता है कि सपने में काला सांप देखना अशुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको जीवन में किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और मान-सम्मान में कमी हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी हो सकती है।

जीवन में होगा खुशियों का आगमन

अगर आपने सपने में रंग-बिरंगा या हरा सांप देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने को शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने को देखने से जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है और धन लाभ के योग बन सकते हैं।

सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखने से घर में नए बदलाव के संकेत मिलते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही कोई शुभ संकेत मिल सकता है।

मिलते हैं अशुभ संकेत

अगर सपने में आपके पीछे सांप भाग रहा है, तो इस सपने से अशुभ संकेत प्राप्त होते हैं। इस सपने को देखने से व्यक्ति के जीवन में कोई मुसीबत आ सकती है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

सपने में सांप को मारना

यदि आपको सपने में सांप दिखाई दिया है और उसे आप मार देते हैं, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। इस सपने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने के संकेत मिलते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

SHARE THIS STORY: