हमारी प्रेरणा
Astrograh की स्थापना के पीछे हमारी प्रेरणा को जानें। यह तपस्या, परंपरा और सेवा भाव की एक यात्रा है।

स्वामी निर्भय दास जी महाराज
Astrograh की स्थापना के पीछे हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा पूज्य गुरुदेव स्वामी निर्भय दास जी महाराज हैं, जिनकी दिव्य साधना, तपोबल और आध्यात्मिक शिक्षाओं से यह सेवा कार्य आरंभ हुआ। गुरुदेव चित्रकूट धाम (उत्तर प्रदेश) स्थित अमरावती आश्रम के परम पूज्य संत एवं एक महान हिमालयी योगी थे।
पूज्य गुरुदेव ने नर्मदा नदी के पावन तट तथा हिमालय की दिव्य भूमि में वर्षों तक कठोर तपस्या एवं साधना की। उनका सम्पूर्ण जीवन धर्म, साधना और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी आध्यात्मिक शिक्षा, अनुभव और मार्गदर्शन के आधार पर ही Astrograh के माध्यम से वैदिक ज्योतिष एवं आध्यात्मिक सेवा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

हमारा मार्गदर्शन

पं. कालू राम शुक्ल जी
Astrograh को दिशा एवं आधार मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. कालू राम शुक्ल जी के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ।

आचार्य राजेन्द्र पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुभवी आचार्य, जो गुरुदेव की शिक्षाओं के साथ मंच का कुशल संचालन कर रहे हैं।

आचार्य राज किशोर शुक्ल
अनुभवी विद्वान, जिनके सानिध्य में Astrograh वैदिक परंपराओं और शास्त्रोक्त विधियों का पालन सुनिश्चित करता है।
हमारी प्रेरणा का सार
आध्यात्मिक समाधान
हमारी प्रेरणा केवल ज्योतिषीय परामर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रहों से उत्पन्न कष्टों के आध्यात्मिक समाधान भी प्रदान करना है। गुरुदेव द्वारा प्राण-प्रतिष्ठित जड़ी-बूटी, रत्न, यंत्र एवं अन्य शास्त्रसम्मत सामग्री श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ साधकों को उपलब्ध कराई जाती है।
सेवा भाव और वैदिक ज्ञान
Astrograh की प्रेरणा तपस्या, परंपरा, विश्वास और सेवा भाव से जुड़ी है। हमारा संकल्प है कि हम गुरुदेव के मार्गदर्शन और वैदिक ज्ञान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शांति, संतुलन और आध्यात्मिक प्रकाश स्थापित करें।