तुलसी पर मंजरी आने का अर्थ
जब तुलसी पर मौसम से पहले या अप्रत्याशित रूप से मंजरी (फूल) आने लगते हैं तो यह भी शुभ लक्षण माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि तुलसी की मंजरी धन वृद्धि, व्यापार में प्रगति और नौकरी में सफलता के संकेत देती है. यह समय घर-परिवार के लिए उन्नति का प्रतीक होता है.
तुलसी का पौधा सूख गया तो क्या संकेत
माना जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है. जहां मां लक्ष्मी वास करें, वहा नारायण भी सदैव रहते हैं. इसलिए तुलसी का हरा-भरा रहना शुभ माना जाता है. वहीं इसका मुरझाना या सूख जाना अशुभ संकेत है. मान्यता है कि सूखी तुलसी घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है, जिससे मानसिक अशांति या आर्थिक बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं.