सनातन धर्म में ऐसे कई पवित्र स्थान बताए गए हैं, जो अपने चमत्कार की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं. हिंदू धर्म में गंगा-यमुना की तरह सरयू और फल्गु नदी को भी बेहद पवित्र माना जाता है. सरयू नदी अयोध्या से होकर बहती है और फल्गु नदी बिहार के गया से होकर बहती है. पितृपक्ष में इन दोनों नदियों का महत्व बढ़ जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि ये दोनों ही नदियां शापित हैं? जी हां, आपने सही पढ़ा. सरयू और फल्गु नदी के शापित होने की कहानी हिन्दू धर्म के महाकाव्य रामायण से जुड़ी हुई है. आइए जानते हैं सरयू और फल्गु नदी को किन वजहों से शाप मिला था…